गर्मियों में लॉकडाउन में अपना समय कैसे गुजारें?

गर्मियों में लॉकडाउन में अपना समय कैसे गुजारें?

रोहित पाल

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। हर जगह लॉकडाउन की स्थिति है। हालांकि अब कुछ छूट दे दी गयी है। लेकिन अभी भी लोगों को घर में रहने की हिदायत दी जा रही है। इसलिए लोग घरों में बंद हैं क्योंकि इस महामारी से बचने का केवल यही एक रास्ता है। लेकिन अब लोग घरों में बंद रहकर ऊब चुके हैं यानी पूरा टाइम घर में रहने से दिक्‍कतें भी महसूस होने लगी हैं। इसके अलावा अब गर्मी के मौसम ने भी दस्तक दे दी है, जिससे दिक्कतें और भी बढ़ जाएंगी। लॉकडाउन के दौरान गर्मियों में घर में समय बिताना काफी भरा होगा। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन आप परेशान न हों हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो सकेगा और आप अपना समय भी बिता पाएंगे। आइए जानते हैं।

गर्मियों में लॉकडाउन में अपना समय ऐसे गुजारें?

  1. सबसे पहले अपना समय बिताने के लिए जरूरी है कि आप अपने डेली रूटीन का सख्ती से पालन करें। अपने परिवार के साथ समय बिताएं और खुद को खुश रखें।
  2. आज भले ही आप घर पर हों लेकिन पहले की तरह आप सुबह उठकर अपने काम खत्म करके अच्छे से तैयार हो सकते हैं। जो दोस्त, परिवार के सदस्य आपसे दूर हैं उनसे वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। घर पर परिवार के साथ इंजॉय करते हुए अपना ऑफिशियल काम भी पूरा कर सकते हैं। इससे आप बोर भी नहीं होंगे और आपका घर में मन लगा रहेगा।
  3. हर किसी की कोई न कोई हॉबी जरूर होती है। जिसे करने के लिए आप उत्सुक रहते हैं। लेकिन हम उन्हें दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहते। लेकिन आज के समय हर चीज ऑनलाइन मौजूद है। जैसे कि आपकी मनपसंद पुस्तक हो या कोई म्यूजिकल बैंड। आप ऑनलाइन फॉर्म ढूंढ कर उसे ज्वाइन कर सकते है और नए दोस्त बना सकते है।
  4. अगर आप किताबों के शौकीन हैं तो ऑनलाइन बुक क्लब ज्वाइन कर सकते हैं। आप अपनी पसंदीदा किताबें और लेखकों को पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही  इसमें किताब को पढ़ने के बाद लोगों से अपनी पढ़ी हुई किताबों के बारे में बातचीत भी कर सकते हैं। ऐसे में आप रोज कुछ नया सीखेंगे और आपका समय भी अच्छे से गुजरेगा।
  5. जो लोग फिल्म देखने के शौकीन हैं वो लोग नेटफ्लिक्स पर फिल्म या कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। इस समय आपके पास आपकी पसंद के हिसाब से इस ख्वाहिश को पूरा करने का भी अच्छा मौका है। यही नहीं आप नेटफिल्क्स के अलावा दुसरे प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं। इससे आप घर में बोर होने की बजाय खाली समय में अधिक आंनद ले सकते हैं। इसमें बच्चे, बुजुर्गों आदि यानी परिवार के अन्य सदस्यों को भी शामिल कर सकते हैं।
  6. जो युवा पढाई कर रहे हैं तो वह भी अपने खाली समय अच्छे से उपयोग कर सकते हैं। स्कूल कॉलेज बंद होने के कारण पढाई में बाधा ना आए इसलिए काफी ऑनलाइन कोर्स भी शुरू किए गए हैं। वैसे भी आज इंटरनेट का जमाना है। ऐसे में इसी इंटरनेट की मदद से ऑनलाइन कोर्स ज्वाइन कर पढाई करें। इससे आपके समय का सही उपयोग भी होगा और नए लोगों को जानने का मौका भी मिलेगा।

बच्चों के लिए खास टिप्स:

घर के माहौल का बच्चों पर बहुत ज्यादा असर होता है। ऐसे में बच्चों का ख्याल सही तरह रखना बेहद जरूरी है। लॉकडाउन में बच्चों की पढाई, करियर करियर पर काफी असर हो रहा है। क्योंकि लॉकडाउन के चलते बच्चों के स्कूल,पढ़ाई और खेल में बड़ी बाधा चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि उनका खास तरह से ख्याल रखा जाए। इसलिए उन्हें व्यस्त रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं उनके लिए कुछ खास टिप्स के बारे में...

  • इस बात का ख्याल रखें कि बच्चों के सोने और जागने का श्ड्यूल ठीक रहे।
  • उन्हें नियमित योग और कसरत करवाएं। उनमें इसकी आदत डलवाएं।
  • ध्यान रहे कि बच्चे सही ढंग से और सही समय पर खाएं
  • बेहतर है कि आप उनके साथ वक्त बिताएं, बातें करें
  • उनके साथ कुछ मजेदार बाटे करें जैसे- पुरानी बातें, पुरानी यादें, उनके बचपन की बातें करें।
  • सबसे जरूरी, हमेशा बच्चों की तारीफ करें और उन्हें बताएं कि उनमें क्या खास है।
  • उनकी ऑनलाइन क्लासेज में उनकी मदद करे।
Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।